आभारी हूं कि बेटे को बड़ा होते हुए देख पाऊंगी: कैंसर को मात देने पर सोनाली बेंद्रे

अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने कैंसर को मात देने पर कहा है कि अपने बच्चे को बड़ा होते हुए देख सकेंगी इसके लिए वह आभारी हैं। गौरतलब है कि सोनाली को 2018 में मेटास्टैटिक कैंसर हुआ था जिसके इलाज के लिए वह न्यूयॉर्क चली गई थीं। टीवी शो 'डीआईडी ​​लिटिल मास्टर्स' के जज के रूप में सोनाली वापसी कर रही हैं।