आम आदमी पार्टी ने बदला दिल्ली का प्रदेश प्रमुख

दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली का पार्टी प्रमुख बदल दिया है। 'आप' ने पूर्व मंत्री गोपाल राय की जगह पूर्व विधायक सौरभ भारद्वाज को दिल्ली का नया पार्टी प्रमुख नियुक्त किया है। वहीं, पार्टी ने गोपाल राय को गुजरात और मनीष सिसोदिया को पंजाब का प्रभारी बनाया है।