दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को 'आप' के स्थापना दिवस की 10वीं वर्षगांठ के मौके पर कहा कि आम आदमी पार्टी आगामी गुजरात विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर एक राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी बन जाएगी। उन्होंने कहा, "10 सालों में जनता के बेशुमार प्यार और कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी ने भारतीय राजनीति में कई इतिहास रचे।"