आमिर खान ने खुलासा किया कि वह और 'पीके' के निर्देशक राजकुमार हिरानी फिल्म की स्क्रिप्ट से खुश नहीं थे। उन्होंने कहा, "खुशकिस्मती से फिल्म अच्छी चली लेकिन राजकुमार ने जब फिल्म लिखनी शुरू की थी तो उनके दिमाग में कुछ और था।" उन्होंने कहा, "राजकुमार को लगा कि लोग इसे हॉलीवुड की फिल्म 'इन्सेप्शन' की कॉपी ना समझने लगें।"