आमिर के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' का टीज़र हुआ रिलीज़
ऐक्टर आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' का पोस्टर जारी होने के बाद उसका टीज़र भी रिलीज़ हो गया है। इस फिल्म के ज़रिए साई पल्लवी हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने के लिए जा रही हैं। सुनील पांडे द्वारा निर्देशित 'एक दिन' रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है जो 1 मई, 2026 को रिलीज़ होगी।