आमिर के बेटे ने बताया लग्ज़री गाड़ियां होने के बावजूद रिक्शे में क्यों करते हैं सफर

आमिर खान के बेटे व ऐक्टर जुनैद खान ने कोरियोग्राफर फराह खान के यूट्यूब चैनल के एक प्रोग्राम में बताया है कि वह रिक्शे में सफर करते हैं। उन्होंने कहा, "रिक्शे में सफर करना बहुत सुविधाजनक होता है। मेरे घर पर बहुत सी लग्ज़री गाड़ियां हैं और ज़रूरत पड़ने पर कोई भी गाड़ी ले सकता हूं।"