आमिर खान की टीम ने बताया क्यों 25 IPS अधिकारियों की टीम पहुंची थी अभिनेता के घर

अभिनेता आमिर खान की टीम के एक सदस्य ने बताया है कि रविवार को बांद्रा (मुंबई) में अभिनेता के घर पर 25 आईपीएस अधिकारी मौजूद थे क्योंकि उन्होंने उनसे मिलने का अनुरोध किया था। टीम के सदस्य ने कहा, ''आमिर ने अपने आवास पर उनकी मेज़बानी की।" उन्होंने बताया कि मुलाकात करने वाले अधिकारी मौजूदा बैच के ट्रेनी आईपीएस हैं।