अभिनेता आमिर खान के बेटे जुनैद खान हाल ही में अपने पिता की नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ नज़र आए जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीर में भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड सोफी शाइन भी नज़र आए। गौरतलब है, आमिर ने मार्च में गौरी को डेट करने की पुष्टि की थी।