आमिर खान की बेटी इरा ने अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर दिया अपडेट; कहा- मेरी थैरेपी खत्म हो गई
ऐक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान ने अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर कहा है, "मैंने 3 अक्टूबर को आखिरी थैरेपी ली। 8 साल तक मनोविश्लेषण के बाद...अब मैं थैरेपी नहीं ले रही।" उन्होंने कहा, "मैं अभी भी दवाइयों पर हूं और शायद आने वाले समय में ऐसी ही रहूंगी...मेरे...थैरेपिस्ट को भरोसा है कि मैंने बहुत कुछ सीख लिया है।"