आमिर खान की शादी पर रिटायर्ड सैन्य अधिकारी ने कहा 'अभी और बाकी हैं', हुई आलोचना
रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र प्रताप पांडे के एक सोशल मीडिया पोस्ट की आलोचना हो रही है जिसमें उन्होंने आमिर खान की तीसरी शादी पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कमेंट किया, "बधाई हो आमिर भाई...अभी और बाकी हैं।" इस पर रिटायर्ड एयर वाइस मार्शल मनमोहन बहादुर ने लिखा, "सेना के थ्री-स्टार जनरल के लिए इस स्तर तक गिरना शोभा नहीं देता।"