आमिर खान ने अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक से किया किनारा: रिपोर्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान ने डायरेक्टर राहुल मोदी के साथ क्रिएटिव मतभेद के चलते ऑन्ट्रप्रेन्योर अश्नीर ग्रोवर पर बन रही बायोपिक छोड़ दी है। बकौल रिपोर्ट्स, राहुल अब भारतपे के पूर्व एग्ज़ीक्यूटिव का रोल निभाने के लिए किसी कम उम्र के ऐक्टर की तलाश कर रहे हैं। इस फिल्म को राहुल की कथित गर्लफ्रेंड श्रद्धा कपूर को-प्रोड्यूस करेंगी।