ऐक्टर आमिर खान ने फिल्म 'सैयारा' को बॉक्स ऑफिस पर मिल रही सफलता को लेकर फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी है। आमिर की प्रोडक्शन टीम ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "अहान पांडे और अनीत पड्डा अपनी डेब्यू फिल्म में बहुत खूबसूरती और गहराई के साथ चमक उठे हैं। मोहित सूरी ने फिल्म में इंटेंसिटी और जुनून दिखाया है।"