आमिर खान ने बताया क्यों वह कभी ₹10,000 करोड़ कमाने के मकसद से फिल्म नहीं करते

अभिनेता आमिर खान ने एक इंटरव्यू में कहा है कि जो फिल्में उन्हें एक्साइट नहीं करती वह उसे नहीं करते। उन्होंने कहा, "अगर कोई मुझसे कहे कि पक्का यह फिल्म ₹10,000 करोड़ कमाकर देगी...मैं उसे नहीं करूंगा। फिल्म इंडस्ट्री को कभी मेरी पसंद समझ नहीं आई।" बकौल आमिर, उन्होंने हमेशा उन्हीं फिल्मों में काम किया जिसपर उन्हें विश्वास था।