आमिर खान ने राजा रघुवंशी मर्डर केस पर फिल्म बनाने की अफवाहों को किया खारिज

ऐक्टर आमिर खान ने मेघालय के चर्चित राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस पर फिल्म बनाने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। आमिर ने कहा, “इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। मुझे नहीं पता ऐसी कहानियां कहां से शुरू होती हैं।” वहीं, आमिर साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की आने वाली फिल्म ‘कुली’ में कैमियो रोल में नज़र आएंगे।