आमिर खान ने श्रीदेवी के साथ फिल्मों में काम करने से कर दिया था मना, वजह आई सामने
ऐक्टर आमिर खान ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ऐक्ट्रेस श्रीदेवी (दिवंगत) के साथ फिल्मों में काम करने से मना कर दिया था। बकौल रिपोेर्ट्स, आमिर को उस समय लगा था कि दर्शक श्रीदेवी के साथ उनकी जोड़ी स्वीकार नहीं करेंगे क्योंकि वह उनसे उम्र में बड़ी दिखती हैं। हालांकि, दोनों कलाकारों ने साथ में एक फोटोशूट करवाया था।