आमिर खान प्रोडक्शन के X हैंडल से 23 मई को 'महंगाई डायन' गाना पोस्ट किया गया था जो अब डिलीट हो गया है। पोस्ट में 'हर महीना उछले पेट्रोल' जैसी लाइनें स्क्रीन पर दिख रही थीं व कैप्शन था, "उम्मीद है कि महंगाई डायन हमारा पीछा छोड़ देगी।" गौरतलब है, यह गाना 2010 में आई फिल्म 'पीपली लाइव' का है।