आमिर खान से पूछा गया बढ़ते पॉल्यूशन को लेकर सवाल, बोले- हां तो अभी क्या करें
अभिनेता आमिर खान ने रविवार को अपनी पूर्व पत्नी किरण राव और बच्चों संग मुंबई में आयोजित मैराथन में हिस्सा लिया। मैराथन के बाद शहर के लगातार बढ़ रहे प्रदूषण के बारे में पूछे जाने पर आमिर ने कहा, "हां, अभी क्या करें...इसके लिए सकारात्मक तरीके से योगदान दें।" वहीं, किरण राव ने कहा, "हम सभी को...आवाज़ उठानी होगी।"