आमिर खान से वोटिंग के बीच रिपोर्टर ने कहा- 'हिंदी में भी बताइए'; उन्होंने कहा- यह महाराष्ट्र है
बीएमसी चुनाव के लिए गुरुवार को वोट करने पहुंचे मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने रिपोर्टर के सवाल पर हिंदी-मराठी को लेकर बहस छेड़ दी। रिपोर्टर के 'हिंदी में भी बताइए' पर आमिर ने कहा, "हिंदी में? यह महाराष्ट्र है भाई।" बाद में रिपोर्टर के 'दिल्ली में भी जा रहा' कहने पर आमिर ने हिंदी में बात की।