अभिनेता आमिर खान की पूर्व पत्नी व फिल्ममेकर किरण राव ने बताया है कि जब उन्होंने आमिर से शादी करने का फैसला किया था तो उनके घरवाले शॉक्ड थे। उन्होंने बताया, "परिवार को मुझसे बहुत उम्मीदें थीं इसीलिए वे नहीं चाहते थे कि मैं आमिर से जुड़कर अपनी पहचान को धुंधला करूं।" उन्होंने बताया, "घरवाले सदमे में चले गए थे।"