अभिनेता आमिर खान द्वारा नई गर्लफ्रेंड का एलान किए जाने के बीच उनकी पूर्व पत्नी व निर्देशक किरण राव ने शुक्रवार को उनके जन्मदिन पर अनदेखी तस्वीरें शेयर कर पोस्ट लिखा। किरण ने लिखा, "हमारी ज़िंदगी के वीवीआईपी को हैप्पी बर्थडे। आपकी हंसी, हग और हमेशा सपोर्ट के लिए आपका शुक्रिया। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।"