अभिनेता आमिर खान अपने बचपन के दिनों में आर्थिक संकट को याद कर एक इंटरव्यू में भावुक हो गए और कुछ देर के लिए चले गए। बकौल आमिर, उनके पिता ताहिर हुसैन ने एक फिल्म के लिए कर्ज़ लिया था जो करीब 8 साल तक नहीं बनी। उन्होंने कहा, "अब्बा को देखकर...तकलीफ होती थी क्योंकि कर्ज़दाता बार-बार फोन करते थे।"