inshorts

आमिर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में अब सलमान खान नहीं करेंगे कैमियो रोल: रिपोर्ट्स

बॉलिवुड अभिनेता सलमान खान अब आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में कैमियो रोल नहीं करेंगे। बकौल रिपोर्ट्स, डेट्स के चलते सलमान खान ने कैमियो करने से मना कर दिया है। गौरतलब है कि आमिर खान व किरण राव इस फिल्म के निर्माता हैं और इसमें आमिर के अलावा करीना कपूर खान और नागा चैतन्य भी नज़र आएंगे।