आमिर के साथ काम करना पसंद करूंगी: पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस सनम सईद

पाकिस्तानी अभिनेत्री सनम सईद ने खुलासा किया है कि वह भारतीय फिल्मों की विभिन्न शैलियों में काम करना चाहेंगी। उन्होंने कहा, "मैं आमिर खान जैसे कलाकार के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करना चाहूंगी...मैं फिल्मों में काम करना चाहती हूं...इंडियन टेलीविज़न पर काम नहीं करूंगी।" ऐक्ट्रेस ने आगे कहा, "मुझे सीमा के इस तरफ टीवी पर काम पसंद है।"