ऐक्टर आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस 'आमिर खान प्रोडक्शंस' ने गुरुवार को ट्विटर पर माफी का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में लिखा है, "हम सब इंसान हैं...और गलतियां हमसे ही होती हैं...अगर मैंने किसी भी तरह से...कभी भी आपका दिल दुखाया हो तो मन, वचन, काया से क्षमा मांगता हूं।" हालांकि, बाद में वीडियो को डिलीट कर दिया गया।