आयुष्मान खुराना और शरवरी ने बताया कि सूरज बड़जात्या के सेट पर कभी 8-10 घंटे से ज्यादा शूटिंग नहीं होती। सूरज कलाकारों को 8 घंटे की नींद लेने की सलाह देते हैं। आयुष्मान ने इसे 'आध्यात्मिक अनुभव' बताया। दोनों की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' 27 नवंबर 2026 को रिलीज होगी।