आयकर विभाग ने तमिलनाडु में शशिकला की ₹100 करोड़ की संपत्ति की ज़ब्त
आयकर विभाग ने बेनामी लेनदेन (निषेध) अधिनियम के तहत पयनूर (तमिलनाडु) में एआईएडीएमके की पूर्व महासचिव वी.के. शशिकला की ₹100 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त कर ली है। 24 एकड़ में फैली ये संपत्तियां कथित तौर पर 1991 से 1996 के बीच खरीदी गई थीं जब जे. जयललिता मुख्यमंत्री थीं। सितंबर, 2017 में शशिकला को एआईएडीएमके से निष्कासित किया गया था।