आयकर विभाग ने कथित कर चोरी के मामले में गुरुवार को महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार से संबंधित व्यवसायों और उनके परिवार के सदस्यों की संपत्तियों पर छापेमारी की। पवार की 3 बहनों से कथित तौर पर जुड़े ठिकानों पर भी छापेमारी हुई। घटना की पुष्टि करते हुए उन्होंने कहा कि उनके परिवार को 'राजनीतिक उद्देश्य' से निशाना बनाया गया।