आयशा टाकिया के पति ने गोवा एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारियों पर लगाया नस्लवाद का आरोप

आयशा टाकिया आज़मी के पति अबू फरहान आज़मी ने गोवा एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के अधिकारियों पर नस्लवाद का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, "एक सशस्त्र पुरुष अधिकारी ने...मेरी पत्नी को छूने की कोशिश की और पत्नी, बेटे को अलग लाइन में खड़े होने के लिए कहा।" बकौल आज़मी, एक गार्ड ने उनकी जेब चेक करते समय 'घटिया सेक्शुअल कमेंट' किया।