आयुष्मान योजना बड़ा स्कैंडल हैः उत्तराखंड में अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरिद्वार (उत्तराखंड) में कहा कि 'आयुष्मान भारत योजना' एक बड़ा ‘स्कैंडल’ है। उन्होंने कहा, “मैं अभी किसी की आलोचना नहीं करना चाहता...लेकिन आप एक सर्वे करा सकते हैं कि उत्तराखंड में स्कीम के तहत कितनों का इलाज हुआ।” बकौल केजरीवाल, दिल्ली में उनकी सरकार ने सभी बीमारियों के लिए इलाज को निशुल्क बनाया है।