आयोजकों को धमकी मिलने के बाद बेंगलुरु में मेरा शो रद्द किया गया: कुणाल कामरा
स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने बुधवार को ट्वीट कर बताया कि आयोजकों को धमकी मिलने के बाद बेंगलुरु में उनका आगामी स्टैंड-अप शो रद्द कर दिया गया। उन्होंने अपने शो के रद्द होने की सूचना व्यंग्यात्मक तरीके से ट्विटर पर दी है। बकौल कामरा, ऐसा लगता है कि कोविड-19 के नए वैरिएंट के तौर पर मुझे देखा जा रहा है।