यूट्यूबर प्राजक्ता कोली ने बताया है कि जब वह 12 साल की थीं तब आर्थिक तंगी के कारण उनके माता-पिता ने उनकी गुल्लक तोड़ दी थी। उन्होंने कहा, "मम्मा-पापा ने कहा, 'कोई बात नहीं हम तुम्हें नई दिला देंगे'।" प्राजक्ता ने बताया कि यह घटना अब उन्हें भावुक कर देती है लेकिन तब उन्होंने इसे सामान्य ही महसूस किया था।