आर्थिक तंगी से गुज़र रहे हैं कुशा कपिला के पूर्व पति ज़ोरावर अहलूवालिया
कंटेंट क्रिएटर और अभिनेत्री कुशा कपिला के पूर्व पति ज़ोरावर अहलूवालिया ने कहा है कि वह आर्थिक तंगी से गुज़र रहे हैं और पिछले हफ्ते से शारीरिक और मानसिक रूप से काफी कमज़ोर महसूस कर रहे हैं। ज़ोरावर ने कहा, "मुझे तनाव हो रहा है। ऐसा लग रहा है कि मैं वहां नहीं हूं जहां मैं खुद को सोचता था।"