यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' 18 नवंबर को झांसी से मंडलीय दौरे शुरू करेंगी। वह जनसभाएं, कार्यकर्ता बैठकें और 'लोक हुंकार, जन संवाद' कार्यक्रम आयोजित करेंगी। हर मंडल में रात्रि विश्राम की योजना है। 19 नवंबर को लखनऊ में इंदिरा गांधी जयंती कार्यक्रम और युवा कांग्रेस सम्मेलन में भी शामिल होंगी।