शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी को 6 दिन तक थाने में बैठाने पर हाईकोर्ट सख्त, कोतवाल व दरोगा सस्पेंड

देवरिया के सलेमपुर में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी को 6 दिन तक थाने में बैठाए रखने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद एसपी अभिजीत आर शंकर ने कोतवाल विनोद कुमार सिंह/विवेचक दरोगा दीप नारायण को सस्पेंड कर दिया। CCTV फुटेज से आरोपी की कोतवाली में मौजूदगी की पुष्टि हुई है।

Load More