कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है, "अगर बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर मुझपर लगाए 'वक्फ की ज़मीन हड़पने' का अपना आरोप साबित कर देते हैं तो मैं अपने पद से इस्तीफा दे दूंगा। खरगे ने कहा, "अगर अनुराग आरोप साबित नहीं कर पाते तो वह अपने पद से इस्तीफा दें।" बकौल खरगे, आरोप से उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है।