आर माधवन बारिश के चलते लेह में फंसे, कहा- जब आता हूं यही होता है, 17 साल पहले भी फंसा था

अभिनेता आर माधवन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया है कि वह भारी बारिश से एयरपोर्ट बंद होने के कारण लेह में फंस गए हैं। माधवन ने कहा, "जब भी लद्दाख में शूटिंग करने आता हूं यही होता है। 2008 में फिल्म '3 इडियट्स' की शूटिंग के लिए यहां आया था...तब बर्फबारी के कारण रुकना पड़ा था और अब बारिश।"

Load More