ऑस्कर विजेता साउंड डिज़ाइनर रेसुल पुकुट्टी ने 'आरआरआर' को 'गे लव स्टोरी' कहते हुए ट्वीट किया है कि फिल्म में आलिया भट्ट को एक प्रॉप की तरह इस्तेमाल किया गया। इस पर एक यूज़र ने लिखा, "लोग बार-बार साबित करते हैं कि किसी भी पुरस्कार, पद...धन, प्रसिद्धि का अक्लमंदी से कोई लेना-देना नहीं है!" अन्य ने लिखा, "क्या यह ईर्ष्या...है?"