'आरआरआर' को हॉलीवुड क्रिटिक असोसिएशन ने स्पॉटलाइट अवॉर्ड से किया सम्मानित

निर्देशक एस.एस. राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' को छठे हॉलीवुड क्रिटिक असोसिएशन (एचसीए) फिल्म अवॉर्ड्स ने स्पॉटलाइट अवॉर्ड से सम्मानित किया है। एचसीए अवॉर्ड्स का आयोजन 24 फरवरी 2023 को लॉस एंजेलिस (अमेरिका) में किया जाएगा। इसको लेकर 'आरआरआर' के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, "'आरआरआर' को सम्मानित करने के लिए हम एचसीए की जूरी का शुक्रिया करते हैं।"