'आरआरआर' नहीं 'द कश्मीर...' असली गेमचेंजर है, सभी का बजट ₹500 करोड़ का नहीं होता: वर्मा

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने कहा है कि फिल्म 'आरआरआर' नहीं 'द कश्मीर फाइल्स' एक असली गेम चेंजर है। उन्होंने कहा, "दोनों फिल्में पैसा कमा रही हैं...लेकिन 'द कश्मीर फाइल्स' बनाना आसान है, 'आरआरआर' नहीं। सभी के पास बजट के रूप में ₹500 करोड़ नहीं होंगे लेकिन निर्माताओं के पास निश्चित रूप से ₹10 करोड़ का बजट होगा।"