'आरआरआर' ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा, भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का क्षण: रणवीर
अभिनेता रणवीर सिंह ने कहा है कि एस.एस. राजामौली की 'आरआरआर' ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ दिया जो कि भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का क्षण है। बकौल सिंह, "राजामौली सर जिस तरह...से कहानियां बताते हैं...हमें उससे प्यार हो गया है।" जूनियर एनटीआर और राम चरण अभिनीत 'आरआरआर' ने रिलीज़ के तीसरे दिन दुनियाभर में ₹500-करोड़+ की कमाई की है।