आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हालिया बयानों को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा है, "अब तक आपकी चुप्पी ने आपको और संघ को अप्रासंगिक बना दिया है, अब बोलने का क्या फायदा?" भागवत ने कहा था, "इस चुनाव में मर्यादा का ध्यान नहीं रखा गया। चुनावों को युद्ध नहीं बल्कि प्रतिस्पर्धा के रूप में देखा जाना चाहिए।"