आलप्पुझा (केरल) के हरिपद इलाके में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक युवा कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। बकौल पुलिस, युवक घटनास्थल के पास एक मंदिर में ‘थलम’ नृत्य करने गया था जहां किसी बात पर उसका विवाद हो गया था। मामले में असामाजिक समूहों से जुड़े तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।