आरएसएस पर टिप्पणी को लेकर वकील ने जावेद अख्तर को भेजा नोटिस, माफी मांगने को कहा
गीतकार जावेद अख्तर की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खिलाफ हालिया टिप्पणी को लेकर मुंबई के संतोष दुबे नामक वकील ने उन्हें एक कानूनी नोटिस भेजा है और माफी मांगने के लिए कहा है। वकील के मुताबिक, 7 दिनों में अगर अख्तर लिखित माफी नहीं मांगते हैं तो वह ₹100 करोड़ की क्षतिपूर्ति की मांग करते हुए आपराधिक मामला दायर करेंगे।