आरएसएस में सभी लोग बुरे नहीं, कई लोग हैं जो बीजेपी का विरोध करते हैं: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि आरएसएस में सभी लोग बुरे नहीं हैं, कुछ लोग अच्छे भी हैं जो बीजेपी का विरोध करते हैं और वे जल्द सामने आएंगे। उन्होंने आगे कहा, "अगर मेरे परिवार को (केंद्रीय एजेंसियों से) नोटिस मिलता है तो...मैं इससे कानूनी रूप से लड़ूंगी...हालांकि इन दिनों यह मुश्किल हो गया है।"