आरएसएस व बीजेपी 'जय सिया राम' नहीं कहते क्योंकि उनके संगठन में एक भी महिला नहीं: राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान कहा, "बीजेपी और आरएसएस के लोग 'जय श्रीराम' बोलते हैं लेकिन 'जय सिया राम' नहीं बोलते क्योंकि उनके संगठन में एक भी महिला (सीता) नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "मैं आरएसएस के मित्रों से कहना चाहता हूं कि सीता जी का अपमान मत कीजिए।"