आरजे महवश ने चैंपियंस लीग टी10 में एक टीम खरीदी है। यह तीन दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट है जो अगस्त में नोएडा में आयोजित होने वाला है और हाल ही में इस टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हुई। गौरतलब है, आरजे महवश की टीम का नाम सुप्रीम स्ट्राइकर्स है और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज शॉन मार्श इसकी कप्तानी करेंगे।