आरजेडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी करुणा सागर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और वह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। बिहार कांग्रेस के प्रभारी मोहन प्रकाश ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। मोहन ने कहा, "2006 में राष्ट्रपति ने करुणा को पुलिस मेडल दिया था…हिंदुस्तान में ग्रीन कॉरिडोर की शुरुआत इन्होंने ही की थी।"