आरजेडी ने गठबंधन धर्म नहीं निभाया, अब अकेले लड़ेंगे लोकसभा चुनाव: बिहार कांग्रेस प्रभारी

बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरणदास ने शुक्रवार को कहा, "आरडेजी के साथ गठबंधन उस समय टूट गया जब उसने कांग्रेस के पारंपरिक गढ़ कुशेश्वर स्थान विधानसभा सीट पर उप-चुनाव लड़ने का फैसला किया।" उन्होंने आगे कहा, "आरजेडी ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया है…हम अब 2024 के लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेंगे।"