आरजेडी ने जारी की 20 स्टार प्रचारकों की सूची; तेज प्रताप ने जताई नाराज़गी

आरजेडी ने बिहार में विधानसभा उप-चुनाव के मद्देनज़र 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है जिसमें तेज प्रताप यादव, मीसा भारती और राबड़ी देवी का नाम नहीं है। इस पर तेज प्रताप ने नाराज़गी जताते हुए कहा, "मेरा नाम रहता ना रहता लेकिन मां और दीदी का नाम रहना चाहिए था…इस गलती के लिए महिलाएं कभी माफ नहीं करेंगी।"