अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने क्रिकेटर ऋषभ पंत से लिंक-अप विवाद को लेकर कहा है कि उन्हें नहीं पता था कि लोग चीज़ों का गलत मतलब निकालेंगे। उन्होंने कहा "'आरपी' मेरे को-स्टार हैं जिनका पूरा नाम राम पोतीनेनी है...पता नहीं था कि ऋषभ पंत को भी 'आरपी' कहा जाता है।" उन्होंने आगे कहा, "लोग कुछ भी कल्पना कर लिख देते हैं।"